खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से झोलाछाप डाक्टर द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी के साथ घर के सामने दवा की दुकान चलाने वाले एक स्वजातीय युवक ने शादी का झांसा देकर यौन शौषण कर रहा था और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था शादी के लिए टाल-मटोल करने पर लड़की ने अपना मुंह खोलते हुए परिजनों को यह बात बताई तो घरवालों को घटना की जानकारी हुई, मेडिकल चेकअप में पांच माह का गर्भ भी पता चला तो परिजनों ने युवक पर शादी का दबाव बनाया और गांव में पंचायत हुई, जब बात नहीं बनी तो लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपित झोलाछाप अरशद पुत्र हज़रत निवासी करदह के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…