News Addaa WhatsApp Group Join करें

अपहरण के मामलों पर एसपी कुशीनगर का बड़ा एक्शन विवेचकों को सख्त चेतावनी– ढिलाई बर्दाश्त नहीं, त्वरित बरामदगी का आदेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 7, 2025  |  3:52 PM

197 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अपहरण के मामलों पर एसपी कुशीनगर का बड़ा एक्शन विवेचकों को सख्त चेतावनी– ढिलाई बर्दाश्त नहीं, त्वरित बरामदगी का आदेश

 

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कुशीनगर। जनपद में अपहरण से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा रविवार को पूरी तरह एक्शन मोड में दिखे। पुलिस कार्यालय में आयोजित विशेष समीक्षा बैठक में उन्होंने धारा 137(2) बीएनएस (अपहरण) एवं धारा 87 बीएनएस (विवाह के लिए अपहरण या प्रलोभन) के लंबित मुकदमों की बारीकी से समीक्षा की।

बैठक के दौरान एसपी ने सख्त तेवर अपनाते हुए सभी विवेचकों को साफ चेतावनी दी कि अपहृताओं की बरामदगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में किसी भी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि हर अपहृत बालक,बालिका की बरामदगी तत्काल सुनिश्चित की जाए।अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय में पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं,जांच वैज्ञानिक और गहन हो, ताकि कोई अपराधी कानून से बच न सके। अगर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी।

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने दो टूक कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार, क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द भट्ट सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking