News Addaa WhatsApp Group Join करें

जटहा बजार: थानाध्यक्ष मनोज वर्मा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के क्रम में जगा रहे हैं अलख

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 20, 2024  |  5:04 PM

108 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहा बजार: थानाध्यक्ष मनोज वर्मा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के क्रम में जगा रहे हैं अलख WhatsApp
Responsive image
  • पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान हेतु  चलाए जा रहे विशेष अभियान                                                                       
कुशीनगर । जिले की जटहा बाजार थानाध्यक्ष ने बुधवार को थाना क्षेत्र के धर्मराज पांडेय इंटरमीडिएट कालेज चीरगोडा में पुलिस की पाठशाला लगाया,जिसमे उन्होंने नारी सुरक्षा, नारी स्वालंबन के साथ नारी सम्मान पर बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सुरक्षा का ट्रिप्स की जानकारियां साझा किया। इतना ही नहीं साइबर अपराध से बचने के लिए बरतने वाले सावधानियां के विषय में विस्तार से चर्चा किया।
जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5” के तहत थाना क्षेत्र के धर्मराज पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज चिरगोड़ा में बुधवार को पुलिस का पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालिकाओं को जागरूक करते हुए थानाध्यक्ष जटहा बाजार मनोज कुमार वर्मा  ने उपस्थित बालिकाओं को अपने संबोधन में कहा की  महिला सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों,कस्बों,प्रमुख बाजारों,स्कूल आदि के आस-पास गश्त के साथ में सादे लिवास में महिला और  पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा लगातार चेकिंग किया जा रहा है । महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिए जागरूक भी किया जा रहा है, आप सभी की सुरक्षा  के लिए कुशीनगर पुलिस कटिबद्ध है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जागरुक करना हमारा लक्ष्य है, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो व वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए कहा  कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराये तथा महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला चौपाल में जानकारियां साझा किया ।
उन्होंने आगे कहा कि आप सभी निडर रहे, सुनसान जगहों पर निडर होकर अपनी मार्ग तय करे,किसी अनजान व्यक्ति से कोई लिफ्ट नहीं मागे ,अगर कोई संदिग्ध नजर आ रहा है या कोई हरकत करता है तो निश्चित अपने परिजनों को जानकारियां दे,उसे छिपाए नहीं,पुलिस आपकी सुरक्षा को लेकर काफी संजीदा है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking