News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: छठ पर्व पर जटाशंकर पोखरे को आकर्षक ढंग से सजाने संवारने का कार्य जारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 4, 2024  |  10:20 AM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: छठ पर्व पर जटाशंकर पोखरे को आकर्षक ढंग से सजाने संवारने का कार्य जारी
  • चेयरमैन प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा तैयारियों को लेकर सजग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्बे स्थित जटाशंकर पोखरे को छठ पर्व के अवसर पर साफ- सफाई के बाद सजाया एवं संवारा जा रहा है। छठ बेदियों की रंगाई पुताई एवं समुचित व्यस्थाओं को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा लगातार छठ घाट पर कैंप किए हुए हैं।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

कल यानी मंगलवार को नहाय खाय के बाद छठ महोत्सव शुरू हो जाएगा। खड्डा कस्बे में सड़कों की साफ सफाई एवं जटाशंकर पोखरे एवं मिल कालोनी स्थित मानसरोवर घाट की साफ सफाई, रंग रोगन सहित दोनों पोखरे को खुबसूरत ढंग से सजाने संवारने में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा लगातार घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने में जुटे हुए हैं।

जटाशंकर पोखरे के गेट एवं बेदियों की पेंटिंग के लिए पेंटरों की टीम लगी हुई है। वहीं जटाशंकर पोखरे को भी लाइट एवं कपडों की डिजाइन से सजाया एवं संवारा जा रहा है। चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने बताया कि ऐतिहासिक जटाशंकर पोखरे को सजाने संवारने का काम अंतिम चरण में है। गलियों एवं सड़कों की साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घट पर्व की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो रही हैं।

इस बार जटाशंकर पोखरे पर गंगा आरती का कार्यक्रम अत्यंत मनोहारी होगा। छठ घाटों के तैयारियां में सभासद प्रतिनिधि प्रिंस मद्धेशिया, राजेश्वर सिंह, संजय गुप्ता, प्रदीप सिंह, पवन मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, सचिन, अनुराग श्रीवास्तव आदि जुटे हुए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking