News Addaa WhatsApp Group Join करें

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद

Ved Prakash Mishra

Reported By: and

Nov 3, 2024  |  9:24 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद

सुकरौली/कुशीनगर । हाटा कोतवाली क्षेत्र के नाम मुंडा में एक धान के खेत में खून से लथपथ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

सूत्रों के अनुसार रविवार शाम को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा नाऊमुंडा से मंझरिया मंदिर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक धान के खेत में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। लोगो द्वारा शोर मचाने पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की पहचान नाऊमुंडा की ही रहने वाली शिवानी उर्फ रेखा यादव पत्नी गुड्डू यादव उम्र 35वर्ष के रूप में हुई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से लोगो में भय का माहौल है साथ हत्या की आशंका मानते हुए चर्चाओं का बाजार गर्म है।जितने मुंह उतनी बात हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking