खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने बालिग पुत्री को एक युवक के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए खड्डा पुलिस को तहरीर दी है, महिला के तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने उसकी बालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है और लड़की की काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल पा रहा है।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर नामजद आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नामजद आरोपित के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…