कप्तानगंज/कुशीनगर। शनिवार की शाम स्थानीय छोटी गण्डक राम जानकी घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान आशीष अग्रहरि पुत्र राजेश्वर अग्रहरी उम्र लगभग 19 वर्षीय लड़के की डूबने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी हो कि उक्त युवक अपने मुहल्ले की मूर्ति के साथ विसर्जन करने गया था। जो मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 बच्चे मूर्ति के साथ ही गिर गए। चार तो तैर कर बाहर आ गए लेकिन आशीष अग्रहरी उम्र 19 बर्ष का कहीं पता नहीं चला। जब इसकी खबर जैसे स्थानीय लोगों व प्रशासन को मिली तो लोग गण्डक नदी पर जहां मूर्ति विसर्जन हुई थी दौड़ पड़े। प्रशासन अपने दल बल के साथ डूबे युवक की तलाश करने लगी है स्थानीय लोगों के माध्यम से जाल लगाकर खोज -बिन किया जाने लगे, लेकिन घंटों मेहनत के बाद भी युवक का अभी तक पता नहीं चला सकता।
मौके पर उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, तहसीलदार दिनेश कुमार,थानाध्यक्ष राजकुमार कुमार वरवार सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर युवक की तलाश कर रही है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…