खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्रामसभा मठियां स्थित आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल में विजया दशमी के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई, कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के साथ- साथ उनकी माताओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा माता के जागरण से हुआ उसके पूर्व विद्यालय के महिला शिक्षकों के द्वारा दुर्गा माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
डांडिया कार्यक्रम में मुख्यरूप से काव्य मद्धेशिया, भूमी गुप्ता, आस्था गुप्ता, पलक जायसवाल, रोशनी साहनी, ज्योति, अनुप्रिया द्विवेदी, पलक, स्पंदिका सिंह, तनिष्क, आराध्या , जया वर्मा, दिया, ईशानी, आरोही, दीप्ति, दीपांशी, आरुषि, मानसी, कोमल , आकृति और दिव्यांशी सहित अनेकों छात्राएँ और उनकी माताओं ने अपनी सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम के दौरान ही प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ था, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन करते हुए गिफ्ट दिया गया।
विद्यालय के प्रवंध निदेशक ई.नीरज त्रिपाठी ने बताया की विजया दशमी पर्व पर महिला अभिवावकों एवं उनके पाल्यो की भूमिका काफी सराहनीय रही। बेटियां हर क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपना नाम रोशन कर रही हैं।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…