News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: संगठित होकर बडी से बड़ी जंग जीती जा सकती है- घनश्याम पासवान

Farendra Pandey

Reported By:

May 10, 2022  |  7:53 PM

624 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: संगठित होकर बडी से बड़ी जंग जीती जा सकती है- घनश्याम पासवान

कप्तानगंज/कुशीनगर। संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है उसके बल पर कोई भी लड़ाई लड़ी जा सकती है और जिस संगठन में ब्यक्ति संगठन के नियमों पर नहीं चलता है वह धराशाही हो जाता है। उक्त बातें घनश्याम पासवान मंगलवार को हम सफर ई- रिक्शा समिति द्वारा समान समारोह में मुख्य अतिथि पद से कही, उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चला कर व्यक्ति छोटा नहीं होता बल्कि वह एक पुन्य का कार्य करता है उन्होंने ने कहा कि अगर कोई बीमार यात्री है तो उसे निःशुल्क गन्तव्य तक पहुंचाने का कार्य करें। स्वागत समारोह की अध्यक्षता कर रहे गोरखपुर के राम समुझ पासवान ने कहा कि ई-रिक्शा के संदर्भ में ठीकेदारों द्वारा नाजायज वसूली को लेकर तमाम शिकायतें आयी थी उसको लेकर यहा के हम सफर ई-रिक्शा समिति मनोहर प्रसाद धारिया के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी गयी जो प्रशसनीय है।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

ई-रिक्शा समिति के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष मनोहर प्रसाद धारिया ने कहा कि जो जिम्मेदारी हमें मिली है उसे ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा और ई- रिक्शा चालकों के हर लड़ाई को कानूनी तरीके से लड़ने का प्रयास करूंगा। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर प्रसाद धारिया सहित उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष को सम्मानित मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष वरूण मिश्रा, रियाज अंसारी , प्रदीप कुमार पारस पासवान राम अशीष खरवार रामपृत प्रसाद मो.सलीम दीपक ,विनोद कुमार दूधनाथ राजेश कुमार विद्या प्रसाद, मनोज किशोर शर्मा सहित काफी संख्या ई- रिक्शा चालक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोहर प्रसाद धारिया ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking