News Addaa WhatsApp Group Join करें

नवागत पुलिस कप्तान ने खड्डा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

May 10, 2022  |  8:19 PM

690 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नवागत पुलिस कप्तान ने खड्डा थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश WhatsApp
Responsive image
  • पुलिस कप्तान पहली बार खड्डा थाने का किया औचक निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर। जिले के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मंगलवार की देर शाम खड्डा थाने का औचक निरीक्षण करते हुए फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में पुलिसकर्मियों को काम करने का दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाने के पुलिसकर्मियों में हडकंप मचा रहा।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

नवागत पुलिस कप्तान धवल जायसवाल मंगलवार की देरशाम थाने पहुंच थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर का निरीक्षण कर लम्बित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत रजिस्टर में अंकित करने और समस्या का निस्तारण करते हुए फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त करने का निर्देश दिया। वादी संवाद दिवस की कार्रवाई, महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के लिए दिशा निर्देश दिये। एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, भोजनालय और बैरक की साफ-सफाई का जायजा भी लिया। थाने में जप्त वाहनों को देख सही ढंग से रख रखाव के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह, पीआरओ पंकज गुप्ता, उपनिरीक्षक उमेश सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking