News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: डिलीवरी के लिए किए गए ऑपरेशन की वजह से महिला के मौत का आरोप, हंगामा

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 11, 2024  |  7:06 PM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: डिलीवरी के लिए किए गए ऑपरेशन की वजह से महिला के मौत का आरोप, हंगामा WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय कस्बे के एक निजी हास्पिटल में एक महिला की डिलेवरी के लिए किए गए ऑपरेशन की वजह से मौत होने का आरोप लगा है। जिस पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मृतक की मां कलावती साहनी ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी बेटी संगीता की शादी ग्रामसभा खभराभार थाना कप्तानगंज कुशीनगर में हुई थी जो गांव की ही आशा ने डिलीवरी के लिए कप्तानगंज कस्बे के एक निजी हास्पिटल में 28 दिसंबर भर्ती कराया गया था जहां ऑपरेशन के बाद बेटी पैदा हुई वहीं मरीज की हालत बिगड़ने लगी जिस पर अस्पताल संचालकों ने दवा देकर घर के लिए छुट्टी कर दिया, हालत बिगड़ने पर मरीज को गोरखपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल संचालकों ने खून कम होने की बात कही जिस पर तीन बोतल खून लेकर चढ़ाया इस दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बेटी की मौत से सदमें में आई मां इंद्रावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था वहीं रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking