News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: नाराज अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष व सांसद को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 31, 2024  |  6:55 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: नाराज अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष व सांसद को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग

कप्तानगंज/कुशीनगर। उप जिलाधिकारी कप्तानगंज की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ताओं ने रविवार को हड़ताल के दूसरे दिन बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी व सांसद विजय कुमार दुबे से गोरखपुर आवास पर मिलकर ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की.

आज की हॉट खबर- 3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के...

जिस पर सांसद विजय कुमार दुबे ने जिलाधिकारी कुशीनगर से दूरभाष पर वार्तालाप कर कार्यवाही का निर्देश दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कप्तानगंज कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा व महामंत्री उमेश दुबे के नेतृत्व में शनिवार से एसडीएम के कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है।

जिसके क्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा महामंत्री उमेश दुबे अधिवक्ताओं के साथ बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी व सांसद विजय दुबे के आवास पर मिल कर मांगों का ज्ञापन सौंपा, अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम कप्तानगंज द्वारा अधिवक्ता और फरियादियों के साथ तानाशाही रवैया अपनाती जा रही है। न्यायालय के पत्रावलियों में कानून के विपरीत अदेश हो रहे है फरियादियों और अधिवक्ताओं से अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है। तथा प्रत्येक कार्य में धांधली करते हुए आदेश जारी की जा रही है।
ऐसे में एसडीएम का स्थानांतरण तक तक तहसील के कार्य को बहिष्कार रखेगें जब तक हम लोगों की मांगे पुरी नही होगी तब तक काम काज ठप रखेंगे। इस संबंध में कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से दूरभाष पर वार्ता कर कार्यवाही का निर्देश दिया।

इस दौरान अधिवक्ता राजनंदन लाल श्रीवास्तव शैलेश सिंह, सतीश सहित अधिवक्तागण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास
– हिंदुत्व हमारी पहचान, सनातन संस्कृति से ही राष्ट्र की मजबूती- राजू दास

तमकुहीराज, कुशीनगर। मंगलवार को तमकुहीराज के रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर…

छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत
छ बोरों में मिला कटे मांस के अवशेष, ग्रामीण बंधे बोरों में खून देख भयभीत

हाटा/कुशीनगर ।कोतवाली क्षेत्र के महुवारी के निकट पानी टंकी के पास नहर की पटरी…

3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”
3 साल की जंग के बाद मिला हक: कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा”

सलेमगढ़, कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरपुर में वर्षों से चल रहे…

पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking