News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: आकाशीय बिजली गिरने से ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

Farendra Pandey

Reported By:

May 12, 2024  |  5:24 PM

205 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: आकाशीय बिजली गिरने से ईंट भट्ठा मजदूर की मौत WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम सभा सोहनी में स्थित बी बी एस ईंट भठ्ठा पर कार्य कर रहे 60 वर्षीय मजदूर की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

रविवार को गरज तड़क के साथ हो रही बारिश के दौरान कप्तानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम सभा सोहनी में स्थित बी बी एस ईंट भठ्ठा पर आकाशीय बिजली गिरने से भठ्ठे पर कार्य कर रहे हीरा यादव पुत्र सन्त यादव उम्र 60 बर्ष ग्राम सभा कोटवा थाना कप्तानगंज कुशीनगर की मौके पर मौत हो गई। मृतक हीरा यादव ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था जब कि मृतक के दो लड़कों में बड़ा लड़का पूर्ण रूप से विकलांग है इसका भी बोझ इन्हीं के कंधे पर था,जब कि वही छोटा लड़का अभी शिक्षा ग्रहण कर रहा है, हीरा मौत से परिवार में आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं। तथा इस घटना से परिवार का रो -रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना से गांव के लोग काफी दुखित है। सूचना पर बोदरवार चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार, का.चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।

वहीं लेखापाल उमेश शाही सहित राजस्व कर्मीयों ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षक के उपरांत शासन द्वारा दी जाने वाली अहेतुक धनराशि दिलाने आश्वासन दिये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking