News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: 10 सालों में मोदी सरकार ने देश को ऐतिहासिक विकास की तरफ ले जाने का कार्य किया है- स्वतंत्र देव सिंह

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 12, 2024  |  5:21 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: 10 सालों में मोदी सरकार ने देश को ऐतिहासिक विकास की तरफ ले जाने का कार्य किया है- स्वतंत्र देव सिंह

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।हाटा विधानसभा क्षेत्र के मोतीचक विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सुभाष इंटर कॉलेज बेदूपार के प्रांगण में रविवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं संसाधन मंत्री तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार दुबे के समर्थन में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर जल शक्ति एवं संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सम्मेलन में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए आप सभी जी जान से जुट जाए तथा भाजपा के नीतियों का प्रचार प्रसार कर जनता को जागरूक करें।

आपके लिए और..- पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत,...

भाजपा सरकार ने आम जनता तथा सभी वर्ग को सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया है और आज उसी का उदाहरण है कि लोग भाजपा की नीतियों से जुड़ते हुए उसकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना जैसी तमाम योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया है। महिलाओं के सुरक्षा की गारंटी तथा देश का सम्मान भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश और प्रदेश की सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करने का कार्य कर रहे हैं ऐसी स्थिति में आप सभी को आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे के निशान कमल का बटन दबाकर विजई बनाने का काम करें। पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने देश को ऐतिहासिक विकास की तरफ ले जाने का काम किया और देश का सम्मान देश और दुनिया में बढ़ाने का काम किया है। इस अवसर पर महिला मोर्चा सम्मेलन में आए हुए महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा की तीसरी बार सरकार बनने पर आपका सम्मान को और अधिक बढ़ाने का काम होगा। ।

इससे पूर्व सांसद विजय दुबे, राज्यसभा सांसद आरपी एन सिंह, हाटा के विधायक मोहन वर्मा, खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय,पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने माला पहना कर स्वागत किया।अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई
हाटा कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष की बैठक, मानक न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…

रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking