Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कप्तानगंज: संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक का बगीचे में फंदे से लटकता मिला शव

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Jul 8, 2024, 8:52 PM IST • अब तक 575 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर‌। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बौलिया सेमरा के सागौन के बगीचे में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता शव मिला है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक की पहचान समसुद्दीन पुत्र अब्दुल नईम उम्र लगभग 35 बर्ष निवासी ड़ाढ़ी टोला कप्तानगंज कुशीनगर के रूप में हुई है।

सोमवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बौलिया सेमरा के बीच के सागौन के बगीचे में कुछ ग्रामीणों ने फंदे से लटकता एक युवक का शव देखा। थोड़ी ही देर में यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची माकुमी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास एक एंड्रॉयड फोन मिला है‌ पुलिस ने शव तथा मिले फोन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार बरवार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा ।

Advertisement

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi