News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: संयुक्त गोष्ठी हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 23, 2024  |  9:22 PM

190 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: संयुक्त गोष्ठी हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भारत के 6 वर्ष पूर्ण होने पर एक स्वस्थ एवं स्वच्छता पखवाड़ा रामकोला विधानसभा की संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य व स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य गोष्ठी का उद्घाटन रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने फीता काटकर किया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस दौरान गोष्टी को संबोधित करते हुए विधायक विनय प्रकाश गोड ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार स्वास्थ्य ल स्वच्छता को लेकर काफी सजग है आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब को आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क ईलाज सीएससी और पीएससी पर हर गरीबों को मुफ्त इलाज हो रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा प्राथमिकता के तौर पर दी जा रही है हर जनपद में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज देकर आमजन को सौगात दी है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा ने आए हुए लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक रहने की आवश्यकता है जब तक व्यक्ति स्वस्थ नहीं रहेगा तब तक वह खुशहाल नहीं रह सकता ऐसे में सरकार द्वारा चलाई जारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेकर आदमी गंभीर बीमारी से बच सकता है।

गोष्ठी को रामकोला प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एस.के. विश्वकर्मा, मथौली प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश मद्धेशिया, डॉक्टर उमेश यादव, डॉक्टर पंकज कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया

इस अवसर पर डॉ.परवेज आलम गोपाल मद्धेशिया एस.बी. सिंह धर्मेंद्र यादव संदीप गोंड आदि मौजूद रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking