Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

हाटा में दो फ्लाईओवर निर्माण कार्य हेतु सर्विस लेन के किनारे हुए अतिक्रमण हटाने के लिए टीम गठित

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 23, 2024, 8:53 PM IST • अब तक 242 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर हाटा नगर के केन यूनियन तिराहा,व गोरखपुर चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए मंजूरी मिलने से फोरलेन सड़क के सर्विस लेन के किनारे हुए अतिक्रमण हटाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपजिलाधिकारी प्रभाकर सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस प्रशासन की टीम गठित करते हुए मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।

हाटा नगर के केन यूनियन तिराहा व गोरखपुर चौराहा पर आए दिन दुर्घटनाएं होती थी जिसको ध्यान में रखते हुए सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे की पहल पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जनहित को देखते हुए दोनों जगहों का सर्वे कराया जहां दोनों जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण आवश्यक है।जिसको एनएचएआई द्वारा स्वीकृति मिलने पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे हुए अतिक्रमण हटाने के लिए दस दिन पूर्व ही एनएचएआई टीम द्वारा घर घर नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का अपील किया था। जहां सोमवार तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाने वाले पर एसडीएम प्रभाकर सिंह ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व कर्मियों व पुलिस फोर्स की टीम गठित कर अतिक्रमण कब्जा हटवाने का निर्देश दिया है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi