News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: एमसीसी क्रिकेट कप का उद्घाटन मैच लक्ष्मीपुर ने जीता

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Apr 26, 2024  |  6:53 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एमसीसी क्रिकेट कप का उद्घाटन मैच लक्ष्मीपुर ने जीता

मथौली बाजार/कुशीनगर। गुरुवार की रात्रि में कप्तानगंज विकास खंड के मलुकही गांव में आयोजित रात्रि कालिन एमसीसी दुग्गी ‌किक्रेट कप प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मलुकही व लक्ष्मीपुर के बिच खेला गया। लक्ष्मीपुर की टीम ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलते हुए मलुकही की टीम ने चार( 4) ओभरो में 16 रन बनाए। जबाब में उतरी लक्ष्मीपुर के खिलाड़ियों ने 2.5 गेंद में 17 रन बनाकर उद्घाटन मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

इसके पुर्व उद्घाटन मैच का शुभारंभ प्रधान संघ उपाध्यक्ष मोतीचक व लक्ष्मीपुर के ग्राम प्रधान अकमल हुसैन ने फीता काट कर तथा खिलाड़ियों से परिचय कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नही है।खेल में भी अपने मेहनत से युवा अपना भविष्य बना सकते हैं।तथा अपना व देश का नाम रोशन कर सकते है। मैच के निर्णायक फैयाज अली व राज भारती रहे। कमेंट्री कयामुद्दीन ने किया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को दस हजार नगद व उपविजेता टीम को आठ हजार रुपए सहित अन्य पुरस्कार दिया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजक इंजिनियर जहांगीर खान, पिंकू मिश्रा,अरविंद सिंह, इस्तेयाक खान ,इरफान खान, अलफाज हुसैन,उमराव सिंह, जमीरुल हक दिनेश सिंह, ऐहसान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking