News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: माइक्रो डोनेशन को लेकर ब्लाक सभागार में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं की हुई बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 21, 2022  |  6:55 PM

638 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: माइक्रो डोनेशन को लेकर ब्लाक सभागार में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं की हुई बैठक WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सूक्ष्म दान अभियान ( माइक्रो डोनेशन ) को लेकर बुधवार को कप्तानगंज के ब्लाक सभागार में पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें माइक्रो डोनेशन अभियान के भाजपा जिला प्रभारी रमेश सिंह ने अभियान को गति देने पर जोर दिया। और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान से अवश्य जुड़े।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किये गए अभियान का उद्देश्य आमजन को भाजपा से जोड़ना है। आमजन नमो ऐप के माध्यम से 5 रुपये 50रूपये 100 रुपये, 500 रुपये और 1000 रुपये तक का सूक्ष्म सहयोग कर सकेंगे।दान की पूरी प्रक्रिया आनलाइन है।आगे कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। जिसके प्रत्येक दिन के प्रगति की प्रदेश कार्यालय द्वारा की जा रही है।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं जिनके दम पर पार्टी चलती है। कहा कि दान ऐसा विषय है जिससे लेने वाला और देने दोनों भावनात्मक रूप से एक दूसरे से जुड़ जाते है। वहीं पूर्व विधायक व गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने करते हुए कहा कि कार्यकत्ता एक एक दूसरे को मजबूती प्रदान करते हैं। इसी निमित्त शीर्ष नेतृत्व ने माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद मिश्रा व संचालन विनोद गुप्ता ने किया।

इस दौरान जय प्रकाश उपाध्याय रामगोपाल गुप्ता, विजय खेतान हरेराम गुप्ता,राधेश्याम दीक्षित,संतोष मद्धेशिया राम प्रताप सिंह, मनोज सिंह राजेश मिश्रा सुषमा शर्मा, हरिश्चंद्र अग्रहरी, अकाश मोदी,ओम प्रकाश तिवारी इत्यादि लोग मौजूद रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking