News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: चयनित सांसद आदर्श ग्राम पंचायत में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सांसद के साथ हुई जिले के अधिकारियों की पहली बैठक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 21, 2022  |  6:07 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: चयनित सांसद आदर्श ग्राम पंचायत में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सांसद के साथ हुई जिले के अधिकारियों की पहली बैठक WhatsApp
Responsive image
  • एक वर्ष में ग्राम पंचायत कुसम्हां विकसित होकर अन्य गावों के लिए माडल बनेगा- सांसद

रामकोला/कुशीनगर। वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु सांसद आदर्श ग्राम चयन होने के बाद कुसम्हाँ में गुरूवार को सांसद की अध्यक्षता में विकास की इबारत लिखने के लिए संबंधित अधिकारियोंं की पहली बैठक आयोजित हुई। इसमें ग्रामीणों को आदर्श ग्राम पंचायत के उद्देश्यों के में अधिकारियों द्वारा विधिवत जानकारी दी गई।बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।सासंद श्री दूबे ने कहा कि 2014 के पूर्व अपना देश विकलांग की श्रेणी में था लेकिन आज मोदी जी के बदौलत पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित करते हुए उभर कर शिखर पर पहुंच गया है।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

मोदी सरकार ने गत वर्षों में गांव,गरीब, किसानों एवं नौजवानों के लिए जो-जो योजनाएं लागू कि वह जन-जन तक पहुंचा है।उन्होंने कहा कि कुसम्हां ब्लाक का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत है।जिसके विकास की नई इबारत लिखने के लिए चुनौती स्वीकार की है।कहा कि गांव के विकास से ब्लाक और ब्लाक के विकास से जिला तथा जिला से प्रदेश और प्रदेश के विकास से देश व समाज के विकास का तार जुड़ा है।सासंद श्री दूबे ने कहा कि इस गांव में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण एवं बड़े सरोवर को एक माडल का रूप दिया जायेगा।जल संचय प्रत्येक जीवन के लिए जरूरी है।महीने में एक बार यहाँ चौपाल लगाकर विकास पर समीक्षा बैठक की जायेगी।ली गयी चुनौती एक साल के अंदर पूर्ण करनी है इसके लिए सरकार की योजनाओं पर संबंधित अधिकारी को युद्ध पर उतरना है।ताकि सांसद आदर्श ग्राम पंचायत कुसम्हां एक माडल ग्राम पंचायत के रूप विकसित होकर ब्लाक और जिला में अपने विकसित स्वरूप का संदेश दे सके।उन्होंने कहा कि आवास सहित सभी योजनाओं के पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहेंगे।जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी आर0एस0गौतम ने सांसद आदर्श ग्राम के अन्तर्गत होने वाली कार्यों की क्रमानुसार जानकारी दी तथा कुसम्हां के विकास के लिए आदर्श ग्राम योजना विलेज लिस्ट की खाका तैयार करने के लिए गांव के 5-7 जिम्मेदार लोगों की एक कमेटी गठित करने की बात कही।जो विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाय।उन्होंने कुसम्हाँ गांव में हुए विकास कार्यों एवं आवास,लगे हैण्ड पम्प, पेंशन सहित आदि की विधिवत जानकारी दी।उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम का मतलब केवल क्षेत्र का विकास नहीं है। गांव के चरित्र और व्यवहार को भी आदर्श रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम एक मॉडल होता है। पंचायत में संसाधनों का उपयोग तथा आर्थिक और सामाजिक वृद्धि होती है।अंत्योदय का ख्याल रखना है।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि गांव में कुपोषित बच्चा हो तो आँगनबाड़ी केंद्र को सूचित करें। डीसी मनरेगा राकेश सिंह ने कहा कि मजदूरी के आलावा जिस मजदूर के पास जीविकोत्पार्जन हेतु अन्य कोई साधन नही है तो उसको चिन्हित किया जायेगा सहित आँगनबाड़ी केंद्र बनवाने की जानकारी दी ।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0विकास साठे ने कहा कुपोषित बच्चे को दूध पीने के लिए मुफ्त में एक गाय दी जायेगी।

कार्यक्रम का शानदार संचालन परियोजना निदेशक आर0पी0 भगत ने किया जो बीच-बीच में विकास कार्यों के विषय में ग्रामीणों को जानकारी दे रहे थे। इस कार्यक्रम को उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, पंचायती राज विभाग के शौचालय कोआर्डिनेटर नंदू मिश्रा, मनोरंजन लाल श्रीवास्तव ,अधिकारी पी0एस0 कुशवाहा, डीसीओ वेद प्रकाश सिंह, जिला कृषि अधिकारी आशीष कुमार ,डीएफओ अनिल कुमार आदि अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी।

इस दौरान जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, एसडीएम कल्पना जायसवाल, बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी, एससीडीआई नरेन्द्र सिंह, नंदलाल खरवार, रमायन सिंह,बिजली विभाग अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता संदीप कुमार मिश्र आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, अजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद, हियुवा के महामंत्री फूलबदन कुशवाहा, आशुतोष गोविन्द राव, प्रिंस गोविन्द राव ,नन्हें सिंह ,गोलू सिंह समेत तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद
चोरी का खेल खत्म! दो शातिर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल समेत नकदी और चाकू बरामद

कुशीनगर। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपित आखिरकार अहिरौली बाजार पुलिस…

रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking