News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: गन्ना मूल्य भुगतान सहित विभिन्न मांगों को  लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 28, 2022  |  8:44 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: गन्ना मूल्य भुगतान सहित विभिन्न मांगों को  लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना मूल्य के  भुगतान को शीघ्र कराने व कप्तानगंज सिकटा मार्ग तथा क्षेत्र में औद्योगिक विकास की मांग को लेकर मंगलवार को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मुलाकात के दौरान विधायक श्री गोंड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान को शीघ्र आरम्भ कराया जायेगा,सरकार और मिल प्रबंध तंत्र से बाच चीत चल रही है साथ ही चीनी मील बंद नहीं होगा आवश्यकता पड़ी तो किसी अन्य कार्यदायी संस्था द्वारा मील चलवाई जायेगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह एक संवेदनशील मशला है। तथा इस पर किसी भी राजनितिक दल को स्वार्थ परक राजनीति नहीं करने दिया जायेगा। गन्ना मूल्य भुगतान के नाम पर समाज में अशांति फैलाने वालों से सरकार शक्ति से निपटेगी। मुलाकात के क्रम में विधायक द्वारा कप्तानगंज सिकटा मार्ग को अविलम्ब निमार्ण कराने तथा लक्ष्मीगंज,बोदरवार, रामकोला के औद्योगिक विकास को लेकर भी चर्चा हुई। जिसे क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर सृजित किये जा सकें। जिस पर मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण के अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरु कराने का निर्देश भी दिये। अन्त में  मथौली को  नगर पंचायत घोषित करने पर भाजपा मण्डल अध्यक्षों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान भाजपा मथौली मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय,अनुप श्रीवास्तव,रामदेव कुशवाहा, विरेन्द्र पाण्डेय,राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking