News Addaa WhatsApp Group Join करें

Khadda News/खड्डा: आधी रात को घर में घुसे चोर, सामान लेकर फरार

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 28, 2022  |  8:48 PM

542 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Khadda News/खड्डा: आधी रात को घर में घुसे चोर, सामान लेकर फरार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बरवारतनपुर गांव के बनवारी छपरा टोले में मंगलवार की देर रात छत के रास्ते मकान में घुसकर चोरों ने जेवरात, कपड़े सहित नकदी के चोरी की घटना को अंजाम दिया है‌ पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

वरवारतनपुर गांव के बनवारी छपरा टोले के बेचू यादव के परिवार के लोग मंगलवार की रात भोजन करने के बाद सो गए। गृह स्वामी बेचू यादव पुत्र रामप्रीत यादव के अनुसार रात में घर के छत के रास्ते एक कमरे में घुसकर चोरों ने बाक्स तोड़कर 8 अदद साड़ी, 4 अदद जेवरात सहित 7 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह घटना की जानकारी होने पर पीआरबी 112 को सूचना दिया एवं स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking