News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: उप मुख्यमंत्री ने गौशाला पशु आश्रय का किया निरीक्षण

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 30, 2022  |  8:19 PM

850 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: उप मुख्यमंत्री ने गौशाला पशु आश्रय का किया निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री कुशीनगर दौरे के दौरान कप्तानगंज स्थित कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। सर्व प्रथम उन्होंने बैदिक मंत्रो से गौ माता का पूजा अर्चन की और पशुओं को केला,गुड खिलाये। इसके उपरांत गोशाला परिसर में वृक्षारोपण की।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लगभग12.45 बजे कप्तानगंज पहुँचे। कस्बे में स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे अपने15 मिन्ट समय के दौरान गौशाले का सघन निरीक्षण किया जहाँ इन्होनें नाद में डाले गये चारे की गुणवत्ता को देखा तथा पशुओं के रख रखाव संबंधित व्यवस्था का भी जायजा लिया।गौशाले की जिम्मेदारी सम्भाल रहे कर्मियों से रख रखाव संबंधित जानकारी लिए। तथा समुचित जबाब मिलने पर संतुष्ट दिखें। इसके उपरांत डिप्टी सी.एम ने बैदिक मंत्रोच्चार से गौ माता का पूजा भी किये।और फल व गुड़ खिलाकर गौ माता से आशीर्वाद लिए। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने परिसर में कुछ औषधीय रुद्राक्ष जैसे वृक्षों का रोपण भी किये। इसी क्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कुशल क्षेम जाना। वहीं जिले के जिलाधिकारी एस राज लिंगम व पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा सीडीओ एस गुंजन द्विवेदी एस डीएम व प्रशासक रत्निका श्रीवास्तव एवं अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेट देकर स्वागत किया।जाते समय कस्बे के सुबाष चौक पर एकत्रित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ फुल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत करते हुए जिले से विदा किये।

इस दौरान सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे,गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह,रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे, हाटा मोहन वर्मा, कुशीनगर विधायक पी एन पाठक,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा,दीपलाल भारतीय, राजेश्वर सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा,भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह,पूर्व,रामगोपाल गुप्त, हरेराम गुप्ता, बैजनाथ गुप्त, विजय कन्नौजिया रत्नेश भारद्धाज,मारकंडेय पांडेय, सुषमा शर्मा,संतोष जायसवाल,विरेन्द्र पाण्डेय ,तहसीलदार कृण्ण गोपाल त्रिपाठी,मुकेश,अरुण सिंह सिंह,सभासद सतीश यादव,शालू जयसवाल,रमेश जायसवाल,संजय कुशवाहा, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उप जिलाधिकारी,प्रशासक रत्निका श्रीवास्तव,अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा व नगर पंचायत लिपिक सबीता भारती, गिरजेश तिवारी सैनू शर्मा सहित नगर पंचायत के पदाधिकारी कर्मचारी का सक्रिय व अनुभव महत्वपूर्ण रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking