News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: आधुनिक जीवन शैली में योगाभ्यास बेहद आवश्यक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2022  |  8:10 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: आधुनिक जीवन शैली में योगाभ्यास बेहद आवश्यक

साखोपार/कसया। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल तुर्कपट्टी द्वारा क्षेत्र के दो विद्यालयों में शुक्रवार को योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें करीब सोलह सौ बच्चों को प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न आसन का अभ्यास कराया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल तुर्कपट्टी के चिकित्सा प्रभारी डॉ गिरिजेश कुमार गौतम ने कहा कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग हमारी बहुत मदद करता है।यह मन को शांत करते हुए शारीरिक और मानसिक अनुशासन को एक संतुलन प्रदान करताहै।इंटर कालेज तुर्कपट्टी में बच्चों योग की बारीकियां बताते हुए प्रशिक्षक विवेकानन्द तथा निप्पू ने कहा कि योग जीवन जीने की कला तथा एक सम्पूर्ण चिकित्सा पद्धति का प्रत्यक्ष रूप है।इसे जितना नियम पूर्वक मनोयोग से करेंगे हमें उतना ही अधिक लाभ मिलेगा। योग शिविर रुदवलिया के 503 विद्यार्थी तथा इंटर कालेज तुर्कपट्टी के 1588 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।दो घण्टे तक चले कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्राणायाम, शीर्षासन,अनुलोम,विलोम ,सूर्य नमस्कार,कपालभाती आदि योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

इस दौरान प्रधानचार्य उमेश उपाध्याय,शक्ति प्रकाश दीक्षित,जितेंद्र मणि, प्रधानाध्यापक सफाउद्दीन अंसारी,सुनील त्रिपाठी,रामकुंवर प्रसाद,मन्जूर आलम, संदीप सिंह,दीपक सिंह,शाहआलम,मनोज सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking