Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

कप्तानगंज: पूर्वोत्तर रेलवे महा प्रबंधक ने किया निरीक्षण मिली खामिया लगाई फटकार

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Aug 5, 2022, 8:53 PM IST • अब तक 911 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। रेलवे महाप्रबंधक ने कप्तानगंज रेलवे जंक्शन का किया संघन निरीक्षण, तमाम मिली खामियों पर सिनियर सेक्शन इंजीनियर व स्टेशन मास्टर को  लगाई फटकार,तथा लापरवाही के प्रति दिया हिदायत।

शुक्रवार को निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे महा प्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा व मण्डल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय, स्पेशल ट्रेन से लगभग दस बजे कप्तानगंज जंo पहुंचे,तथा सर्व प्रथम आउटर सिग्नल के रेलवे ट्रैक के समीप अतिक्रमण को देखते ही सिनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य, एम के अग्रवाल के ऊपर भड़क गये तथा कड़ी फटकार लगायी। उसके उपरान्त शौचालय टंकी,प्रथम व  द्वितीय श्रेणी प्रतिक्षालय की साफ साफाई और शौचालय व रेलवे अन्य परिसर का निरीक्षण के दौरान चहार  दिवारी पर लगे विज्ञापन पोस्टर को देखते ही स्टेशन अधीक्षक पर भड़क गए तथा फटकार लगाते हुए तत्काल हटवाने का निर्देश दिये। इसी क्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष कप्तानगंज आनन्द मिश्र, भाजपा जिला मंत्री रामगोपाल गुप्त ने एक नौ  सूत्रीय मांग   जिसमें सुपर फास्ट ट्रेनों का ठहराव,रेल टिकट बुकिंग मे  दलालों पर अंकुश लगाने,बरिष्ट नागरिक दिव्यांग महिला आदि के लिए अलग काउन्टर खिड़की खोले जाने, 17 नं. रेलवे ढ़ाले भर ओभर बृज अविलंब बनाने की मांग, झंझवा के समीप रेलवे गेट पर स्थाई गेट मैंन की नियुक्ति आदि मांगों को अविलम्ब कराने की मांग पत्र सौपे।

Advertisement

इस दौरान अपर रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, बरिष्ट मण्डल परिचालन अजय त्रिपाठी,टी आई संजय द्विवेदी रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक समय सिंह स्टेशन अधीक्षक शम्भू कुमार,ए एस.आई मनोज सिंह ल समस्त रेल कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

तमाम मिली खामिया

रेल महा प्रबन्धक के निरीक्षण के दौरान सवारी गाड़ी से कप्तानगंज जं.के प्लेटफार्म नं. 02 पर उतरे, दिव्यांग महिला को पति ने व्हील चेयर व रैम्प के अभाव में अपने पीठ पर लाद कर ओभर ब्रीज के सीड़ी से लेकर उतर कर स्टेशन से बाहर निकल रहा था। तभी मिडिया कर्मियों ने परेशान यात्री से महिला को पीठ पर लाद कर ले जाने के कारण पूछा तो यात्री ने स्टेशन की र्दुव्यवस्था के कारण ही विकालांग जनों की यात्रा में काफी समस्या उठानी पड़ती। जिसको लेकर मिडिया कर्मियों ने निरीक्षण में आये रेल महाप्रबंधक से इस र्दुव्यवस्था का कारण जाना चाहा तो उन्होने  कहा कि यह सुविधा जल्द ही मुहैया करायी जायेगी।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi