News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: तीन किग्रा अवैध चरस के साथ गैगेस्टर शातिर अपराधी को जीआरपी पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 5, 2022  |  9:32 PM

559 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: तीन किग्रा अवैध चरस के साथ गैगेस्टर शातिर अपराधी को जीआरपी पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
  • पकडे गए अभियुक्त पर कई अपराधिक मुकदमा है दर्ज
  • बरामद चरस की कीमत लगभग पांच लाख बताई जा रही है

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलमार्ग के पनियहवा रेलवे स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चरस तस्कर को 3 किग्रा अवैध चरस जिसकी कीमत लगभग 5 लाख है, को शुक्रवार को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गये अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पड़रौना में गैगेस्टर एक्ट व विभिन्न थानों में अपराधिक मुकदमा दर्ज है। जीआरपी पुलिस ने गोरखपुर जीआरपी थाने में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

पुलिस अधीक्षक जीआरपी गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी गोरखपुर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में शुक्रवार को उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी पड़रौना अवधेश कुमार त्रिपाठी व हेकां. चन्द्रजीत यादव की टीम ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी कि पनियहवा स्टेशन पर एक संदिग्ध की तलाशी के दौरान उसके झोले से 3 किग्रा चरस बरामद हुआ। बरामद चरस की कीमत लगभग 5 लाख रुपये की है। कड़ाई से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम राम अशीष चौहान पुत्र दयानंद चौहान साकिन दुबौली थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर बताया। चरस बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर गोरखपुर जीआरपी थाने में मु.अ.सं. 167/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला है कि उसके द्वारा बिहार प्रांत सहित दूसरे प्रदेशों में अवैध रूप से ट्रेनों से मादक पदार्थों की तस्करी की जाती रही है। उसके विरुद्ध कोतवाली पड़रौना में गैगेस्टर व धोखाधड़ी एवं चोरी, जटहां पुलिस थाने में चोरी सहित कई गम्भीर अपराध तथा खड्डा थाने में आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking