News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kaptanganj News/कप्तानगंज: बिना कागजात के चल रहे तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 8, 2022  |  9:41 PM

1,556 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News/कप्तानगंज: बिना कागजात के चल रहे तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर सील WhatsApp
Responsive image
  • कप्तानगंज कस्बे के डीसीएफ चौक पर सिद्धिविनायक डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कराते एसडीएम गोपाल शर्मा

कप्तानगंज/कुशीनगर। कस्बे के डीसीएफ चौक पर बिना कागजात व डॉक्टर के संचालित हो रहे तीन अल्ट्रासाउंड सेंटरों को एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। एसडीएम गोपाल शर्मा के इस कार्यवाही से कस्बे में संचालित नर्सिंग होम व डायग्नोसिस सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पूरे नगर के अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर और अस्पताल संचालक ताला बंद कर फरार हो गए।

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

बुधवार को एसडीएम गोपाल शर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.रितेश कुमार सिंह अपने कर्मचारियों के साथ सर्वप्रथम कप्तानगंज कस्बे के डीसीएफ चौक पर सिद्धिविनायक डायग्नोसिस सेंटर पर पहुंचे जहां डायग्नोसिस सेंटर के वैध कागजात व डॉक्टर मौके पर नहीं मिले। वहीं बगल में संचालित शांभवी अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की यहां भी समुचित कागजात और डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले, तथा विजय डिजिटल डायग्नोसिस सेंटर का जांच किया गया यहां सेंटर के अंदर मेडिकल की दुकान मरीजों का इलाज व अल्ट्रासाउंड हो रहा था जिसको देख एसडीएम ने कागजात मांगे तो मौके पर समुचित कागजात वैध कागजात और डॉक्टर न होने पर अवैध सेंटर मानते हुए तत्काल प्रभाव से तीनों सेंटरों को सील कर दिया।

इस बाबत एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि अवैध अस्पताल अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर किसी कीमत पर संचालित नहीं होंगे जिनके पास भी कागजात नहीं है उनकी खैर नहीं यह अभियान चलता रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking