कसया/कुशीनगर। थानाक्षेत्र के ग्राम सिरसिया खोहिया (रघुनाथपुर) निवासी एक वृद्ध ने गांव के कुछ लोगों पर जमीनी रंजिश को लेकर मार पीट करने का आरोप लगाते हुए एसएचओ कसया को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम निवासी रामभवन सिंह पुत्र स्व सुकई ने एसएचओ को दिये प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते सात जून की सुबह 9 बजे करीब गांव के छोटेलाल, विनय, संतोष, संदीप, मुन्ना आदि ने एक राय गोलबंद होकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए मेरे दरवाजे पर आ गए और कुदाल से दरवाजे की जमींन कोडने लगे। मेरे द्वारा विरोध करने पर उन लोगों ने मारने के लिए दौड़ाया। जान बचाने के लिए घर में भागा तो उन लोगों ने घर में घुसकर मुझे मारने लगे। घटना को देखकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। वे लोग हम प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने रपट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…