News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kaptanganj News: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत कप्तानगंज में 97 जोड़ो की हुई शादी! राज्यमंत्री ने किया बीडीओ की तारीफ पांच मुस्लिम जोड़ो का भी हुआ निकाह

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 11, 2021  |  6:16 PM

961 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj News: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत कप्तानगंज में 97 जोड़ो की हुई शादी! राज्यमंत्री ने किया बीडीओ की तारीफ पांच मुस्लिम जोड़ो का भी हुआ निकाह WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 97 जोड़ो का विवाह सकुशल सम्प्पन हुआ। जिसमें कप्तानगंज 49 जोड़े रामकोला 48 जोड़े रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा उपाध्यक्ष अतुल सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कप्तानगंज ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में कुल 97 जोड़ो का विवाह कराया गया इस कार्यक्रम में पिछले तीन दिनों से विकास खण्ड अधिकारी कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ल एवं विकास खण्ड के कर्मचारी व अधिकारियों का भरपूर प्रयास से यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इसमें कुल पांच मुस्लिम परिवार भी इस शादी में शामिल हुए। जिसमें

नजमा खातून की रमजान से शहनाज की सलाहुद्दीन,गुलशन की ख़ुर्शीद,तैयबा खातून की नवीरसुल,जुबैदा खातून की मुमताज आलम से हुई। शेष की शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौ सेवा उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कार्यक्रम को देख विकास खण्ड अधिकारी कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ल की जमकर तारीफ किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को भव्य तरीक़े से कराने के लिए कई दिनों से अपने ब्लाक के कर्मचारियों के साथ बैठक कर हर तरफ कही कमी न होने पावे जिसके लिए लगे रहे।वही सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई और मेहनत किया। वही सभी विवाहित जोड़ो को एक बॉक्स,दूल्हे की टोपी,एक पायल,पैंट शर्ट,साड़ी बर्तन,मोबाईल,सहित तमाम सामान का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती,भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा मनोज सिंह रविन्द्र प्रसाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि, तहसीलदार नरेंद्र राम,भाजपा नेता रामप्रताप सिंह,शेषमणि गौड़ अनिल पाण्डेय बैजनाथ गुप्ता,अखिलेश सिंह, योगन्द्र प्रताप सिंघानिया शैलेश कुमार सिंह ग्राम वि.अ.जितेन्द्र मौर्या अशोक सिंह अरविंद दिवाकर धर्मेंद्र यादव आलम गिर अंसारी संतोष गुप्ता मुन्ना लाल विश्वकर्मा प्रदीप मल्ल त्रियुगी पटेल राम प्रसिद्ध जनार्दन कुमार सहित थाना प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सुधीर सिंह सहित तमाम सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking