खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल निवासी एक व्यक्ति ने मछली पालन कराने के नाम पर खादी ग्रामोद्योग से लोन दिलाने के एवज में रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल निवासी सुखलाल चौहान ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वकील नामक एक व्यक्ति मछली पालन करने के लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग से लोन दिलाने के एवज में 21 हजार रुपये विश्वास में लेकर ले लिया। उसके बाद वह फरार हो गया। शिकायत में यह भी बताया है कि उन लोगों के द्वारा अन्य लोगों से भी लोन दिलाने के नाम पर पैसे की वसूली की गई है। पुलिस मामले की छानबीन के बाद वकील, रमाशंकर व जंगबहादुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। एसएचओ खड्डा धनवीर सिंह का कहना है की उक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…