कप्तानगंज/कुशीनगर। विकास खण्ड कप्तानगंज के परिसर में कृषि विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय जैविक मेला/ प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि डा.प्रमोद कुमार दीक्षित ने कृषकों को जैविक खेती के चर्चा के दौरान कहा कि खेतों में रासायनिक खादों का प्रयोग न करें तथा जीवामृत व घनामृत बनाने की विधि का विस्तृत उल्लेख करते हुए जैविक खादों से होने वाले लाभों के बिषय में बताया।
इसी क्रम प्रशिक्षक जय सिंह व शिव पूजन यादव द्वारा जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए वहीं प्रभारी हेमंत कुमार ने हरी खाद, मूंग,उरद आदि बीज वितरण के संबंध में बताए। इसके उपरांत सहायक विकास अधिकारी कृषि बृजेश तिवारी ने नवीनतम योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर संदीप कुमार, धर्मेन्द्र सिंह,दीपक कुमार,ओम कुमार,मनीष कुमार सिंह,एवं कृषक मैं प्रकाश तिवारी,शम्भू यादव, संतोष सिंह, नेबूलाल,विजय बहादुर सिंह अन्य उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…