Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: दुष्टों के दमन के लिए बार बार नारायण लेते हैं अवतार- पंकज जी महाराज

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 16, 2024, 4:31 PM IST • अब तक 196 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। प्रभु जब अवतार लेते है तो माया के साथ आते है। साधारण मनुष्य माया को शाश्वत मान लेता है और अपने शरीर को प्रधान मान लेता है। जब कि शरीर नश्वर है। कर्म ऐसा करो जो निस्काम हो वही सच्ची भक्ति है।

ये बातें हाटा ब्लाक के गांव मुंडेरा उपाध्याय में रमेश उपाध्याय के वहां नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रीधाम वृन्दावन के आचार्य विश्वेश मणि उपाध्याय ऊर्फ पंकज जी महराज ने कहीं। उन्होंने ने कहा कि मनुष्यों का बोध भागवत कथा सुनाकर ही होता है। विडम्बना यह है कि मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नही करते है। निष्काम भाव से प्रभु का स्मरण करने वाले लोग अपना जन्म और मरण दोनो सुधार लेते है। कहा कि यह संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है। यहां चौरासी लाख योनियों के रूप में भिन्न- भिन्न प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब-जब कोई अपने गलत कर्मो द्वारा इस संसार रूपी भगवान के बगीचे को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करता है तब-तब भगवान इस धरा धाम पर अवतार लेकर सजनों का उद्धार और दुर्जनों का संघार किया करते हैं।

Advertisement

इस दौरान राकेश कुमार उपाध्याय, पिंकी उपाध्याय अजय कुमार उपाध्याय, सुनीता देवी, शौर्य कुमार उपाध्याय, महक उपाध्याय, आदर्श कुमार उपाध्याय, गुड़िया पाण्डेय, खुशबू दुबे , राजेश सिंह, उपेंद्र कुमार रंजीत सिंह पप्पू आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi