News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ उप चुनाव

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 6, 2023  |  6:32 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ  उप चुनाव

कप्तानगंज/कुशीनगर‌। स्थानीय विकासखण्ड के ग्राम सभा रामपुर चौबे के ग्राम प्रधान पद हेतु मतदान बुद्धवार को शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया. उप चुनाव के मतदान हेतु कुल चार बुथ क्रम संख्या 166,167,168,169 बनाए गये थे। जिसमें बूथ संख्या 166 में 644 मतदाता थे, जिसमें 375 मत पड़े,बुथ संख्या 167में 698कुल मतदाता थे जिसमें 377मत पड़े,168 में कुल 551 मतदाता थे जिसमें 326 मत पड़े, वहीं बुथ संख्या 169में 673मतदाता थे जिसमें 378 मत पड़े। इस प्रकार कुल चारों बुथ मिलाकर 2566मतदाता थे। जिसके सापेक्ष में कुल 1456 मत पड़े। जो कुल मतदाता का 56.74प्रतिशत मतदान रहा। मतदान निर्धारित समय से प्रारम्भ होकर शायं 5 बजे तक चलता रहा। उप चुनाव में भी नौजवानों के बजाय बुजुर्गों ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई। जिसमें 90 वर्षीय महिला मेवाती पत्नी केदार ने हिलते कांपते दुसरे के कंधे के सहारे मतदान स्थल पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुछने पर महिला ने बताया कि अपने मत का उपयोग करना चाहिए,अच्छा प्रत्याशी जितेगा तो गांव का समुचित विकास होंगा।

आज की हॉट खबर- “साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज...

मतदान के दौरान समय समय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व आला अधिकारी व पुलिस बल साथ मौके पर पहुंचकर कर जायजा लेते रहे। चुनाव में कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहें है। जिसकी मतगणना 8 सितम्बर को होना है।

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking