खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया है।
थाना नेबुआ नौरंगिया के गांव अर्जुनहा निवासी उमेश कुमार ने मंगलवार की देर रात मोटरसाइकिल लूट की सूचना थानाध्यक्ष व डायल 112 पर दी थी। पुलिस ने जब सक्रियता से छानबीन शुरू की तो लूट की सूचना गलत निकली और मामला कुछ और पाया गया।
पुलिस ने शिकायतकर्ता को झूठी सूचना देने के आरोप में हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक निजी विद्यालय में मानदेय बकाया होने पर उमेश कुमार ने बाइक लूट होने की झूठी सूचना पुलिस को दी थी।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…