News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: एक वृक्ष लगाना दस पुत्र के समान- दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 22, 2023  |  9:30 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: एक वृक्ष लगाना दस पुत्र के समान- दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। वृक्षारोपण महा अभियान के अन्तर्गत शनिवार को हाटा रेंज के बसहिया उर्फ कप्तानगंज में उ०प्र० सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के पहुंचते ही विद्यालय के छात्रों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे कुशीनगर के प्रभारी मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक वृक्ष लगाना दस पुत्र के समान होता है वृक्ष लगायें तो वृक्ष की सुरक्षा भी करनी चाहिए और पीपल के वृक्ष को देवता समान बताया वृक्ष लगाने से शुद्ध हवा मिलता है,कृत्रिम साधनों से मिलने वाली हवा की जगह प्राकृतिक हवा से ताजगी तो मिलती ही है। स्वास्थ्य अच्छा होता है।
इसी दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले को शासन से 3800660 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है जिसमें वन विभाग को 1096800 पौधे व अन्य विभाग को 2703860 पौधे लगाने हैं। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों को 598000 पौधे लगाने का लक्ष्य अलग से दिया गया है।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

वहीं मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर गुंजन द्विवेदी द्वारा कहा कि जनपद में सबसे अधिक लक्ष्य ग्राम विकास विभाग को मिला है, उसे 1900000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया हैं जिसमें 926142 पौधे आज लगाये जा रहे हैं। जिले में आज 3714240 पौधे लगाये जा रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि आज कुशीनगर प्रभारी मंत्री के द्वारा ग्राम वन की स्थापना की जा रही है जिसमें 0.15 हेक्टेयर मे 5026 पौधों का रोपण मियावाकी पद्धति से किया जा रहा है मंत्री द्वारा बालवृक्ष भण्डारा के अन्तर्गत 300 बच्चों को ग्राफ्टेड फलदार पौधे व अभियान के प्रतीक के रूप में कैप का वितरण किया गया एवं परिजात वृक्ष का रोपण किया। वहीं जिलाधिकारी ने हर सिंगार व मुख्य विकास अधिकारी ने रूद्राक्ष का रोपण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी हाटा अमित श्रीवास्तव द्वारा ने कहा कि पौधरोपण का शेष लक्ष्य15 अगस्त को पूर्ण कर लिया जायेगा।

इस दौरान उप जिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम चन्द्र मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान,राम गोपाल गुप्त,भाजपा मंडल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, महिला भाजपा नेता गुंजन मिश्रा,डीसी मनरेगा राकेश कुमार,खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला बसहिया उर्फ कप्तानगंज ग्राम प्रधान सुभाष यादव, एडीओ पंचायत सुभाष पटेल,ग्राम विकास अधिकारी संतोष गुप्ता,आलमगिर,धर्मेन्द्र यादव,अनिल पाण्डेय,विजय कन्नौजिया,शादी जयसवाल,आनन्द रौनिहार,भोला साहनी, दृगराज कुशवाहा सहित ग्राम के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking