News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: वृहद वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के तहत प्रदेश के उद्यान मंत्री ने किया पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2023  |  7:50 PM

61 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वृहद वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के तहत प्रदेश के उद्यान मंत्री ने किया पौधरोपण
  • अपने पुत्र के समान पौधों का करें संरक्षण -उद्यान मंत्री दिनेश सिंह 
  • कमिश्नर, डीएम सहित मंडलीय व जिलास्तरीय अधिकारी रहे मौजूद

कसया/कुशीनगर। मुख्यमंत्री जो संकल्प लेते है उसे हरहाल में पूरा करते हैं।2017 से पूर्व की सरकारो में जो संगठित अप्रधबक  खेल चल रहा था उसे शपथ लेते ही मुख्यमंत्री योगी ने  कुचल डाला।उक्त बाते  प्रदेश के उद्यान मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह ने बरवा फार्म कुशीनगर  में पूर्व निर्धारित वृहद पौधारोपण अभियान कार्यक्रम के तहत पौधरोपण के दौरान सम्बोधित करते हुए कहाl उद्यान मंत्री  श्री सिंह ने आगे कहा कि  आज माफियागिरी बंद है।प्रदेश में छोटी नौकरियों से लेकर पीसीएस तक की भर्ती के लिए सेटिंग होती थी।उसके लिए लिस्ट बनाया जाता था।योगी आदित्यनाथ ने इसको समाप्त करने का  संकल्प लियाl  आज युवाओं को उनके योग्यता के आधार पर नियुक्तियां होती हैं।उन्होंने पौधारोपण का संकल्प लिया है।पिछले कोरोना काल मे ऑक्सीजन के लिए लोगों की कतार लगती थी। लोगों ने पौधों का महत्व समझा था।इसके लिए सभी लोग अधिक मात्रा के फलदार व औषधीय पौधे लगाए।उद्यान मंत्री ने  पौधों को  अपने पुत्र के समान सरक्षण का अनुरोध भी किया।

आज की हॉट खबर- नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत,...

उद्यान मंत्री  ने आगे  कहा कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 35 करोड पौधरोपण  का संकल्प लिया है।इसके लिए उन्होंने विधिवत तैयारी किया है।आज उसका शुरुआत हो रहा है।इसे तय अवधि में हरहाल में पूरा कर लिया जाएगा।विधायक पीएन पाठक ने उद्यान मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण का जो संकल्प लिया है उसे हर हाल में पूरा करना है।विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है उसे हम पौधरोपण करके इससे निजात पा सकतें हैं।नपाप प्रतिनिधि राकेश जायसवाल अपने नगर क्षेत्र में सबका स्वागत कियाl  पालिका अध्यक्षा किरन जायसवाल ने बुके देकर मंत्री का सवागत किया ।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व संचालन किसान पीएन सिंह व मंजय तिवारी ने किया।,इस अवसर पर  मंडलायुक्त अनिल ढींगरा,डीएम रमेश रंजन,सीडीओ गुंजन द्विवेदी,बीएसए रामजियावन मौर्य,एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव,अवधेश सिंह,डीएफओ अनिल श्रीवास्तव,जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार,अनिल प्रताप राव, अमित पांडेय,वीरेंद्र मिश्र,ओमप्रकाश जायसवाल , सभासद् प्रतिनिधि मिथिलेश शर्मा व धर्मेन्द्र यादव सहित कॉफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता, ग्रामीण व स्थानीय विद्यालय के शिक्षक और छात्र /छात्रा मौजूद  रहे।

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking