News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज पुलिस ने चोरी हुए तीन गोवंशी पशुओं को पशु तस्करों से मुक्त करा कर उनके स्वामी को सौपा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 8, 2024  |  6:26 PM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज पुलिस ने चोरी हुए तीन गोवंशी पशुओं को पशु तस्करों से मुक्त करा कर उनके स्वामी को सौपा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले की कप्तानगंज पुलिस ने रविवार को एक अनोखा कार्य किया,पुलिस टीम ने गत दिवस पशु तस्करो के हाथ से मुक्त कराए गए पशुओं को उनके स्वामी को सुपुर्द कर एक मिशाल पेश किया है,बरामद गो वंश पशु तस्करो द्वारा गोरखपुर से चोरी कर बिहार ले जाया जा रहा था।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

बताते चले की थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार मय पुलिस टीम द्वारा थाना कप्तानगंज पर बरामद पांच जिवित गोवंशीय पशु व गिरफ्तार तीन अभियुक्तगण जिसमें से (एक महिला लाईनर) के आधार पर पिछले माह के चौबीस तारीख को मु0अ0सं0 430/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रुरता अधि0 व 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्तगण के पास से कुल पांच जिवित गोवंश बरामद हुए थे। जिनकी बेहतर देखरेख व भरण पोषण हेतु गौशाला कप्तानगंज में रखा गया था। जिनमें से तीन गोवंश पशु थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 474/2024 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित वादी मुकदमा राकेश निषाद पुत्र स्व0 रामसूरत निषाद निवासी शाहपुर गीता वाटिका थाना शाहरपुर जनपद गोरखपुर के घर से दिनांक 23/24.08.2024 की रात्री में अभियुक्तगण द्वारा चोरी किया गया था। उक्त के सम्बन्ध में थाना शाहपुर को सूचना देकर रविवार को उनके मुकदमे से सम्बन्धित तीन राशिं गोवंश को (उनके संरक्षक) वादी मुकदमा व विवेचक को सकुशल सुपुर्द किया गया।

कप्तानगंज पुलिस द्वारा की गई इस सराहनीय कार्यवाही से गोवंश के संरक्षक द्वारा काफी प्रशन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking