कुशीनगर । कोतवाली पडरौना पुलिस ने चेकिंग के क्रम में एक मोटर साइकिल सवार को दो किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ दबोचा है, पकड़े गए मोटर साइकिल और गांजा की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए बताया जा रहा है।
बता दे अवैध मांदक ,द्रव्य पदार्थों की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना कोतवाली पडरौना कटनवार रेगुलेटर के पास से एक अभियुक्त अवधेश तिवारी पुत्र रामजी तिवारी साकिन तुनियहवा पो0 कठार ग्राम पंचायत कठार थाना धनहा जनपद प0 चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर मय 2 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा व एक मोटर साईकिल बजाज प्लेटिना नं0 BR 22 BC 5698 की बरामदगी की गयी है। स्थानीय पुलिस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुटी है।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह कोतवाली पडरौना,उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार राय चौकी प्रभारी सिधुआ ,आरक्षी विवेक कुमार,आरक्षी अंगद यादव ,आरक्षी विशाल सिंह,आरक्षी हरिराम यादव कोतवाली पडरौना का अहम रोल रहा।
बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…
आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…
हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक…
गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…