News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kaptanganj Railway Dhala Flyover/कप्तानगंज रेलवे ढाला पर बनने वाले ओभरबृज का सांसद ने वैदिक मंत्रोचार के बीच किया शिलान्यास

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 18, 2021  |  8:32 PM

1,694 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kaptanganj Railway Dhala Flyover/कप्तानगंज रेलवे ढाला पर बनने वाले ओभरबृज का सांसद ने वैदिक मंत्रोचार के बीच किया शिलान्यास

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय नगर के रेलवे ढाला पर बनने वाले ओभरबृज/ओभर फ्लाई का शिलान्यास कुशीनगर सांसद विजय दु

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

बे व उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के बीच किया मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे ने कहा जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तब से ही पूरे देश में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं प्रतिदिन नई सड़कें फ्लाईओवर, पुल, अस्पताल, स्कूल, एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं जो मिशाल है।

जिसके क्रम में कप्तानगंज में केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से ऐतिहासिक पुल बनने जा रहा है जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा,इस पुल के बन जाने से लोगों को अब जाम की समस्या से निजात मिलेगी। प्रदेश मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो ऐतिहासिक विकास किया वह पुरे देश में एक मिशाल है। उत्तर प्रदेश विकास प्रदेश के नाम से जाना जा रहा है चारो तरफ विकास की गंगा बह रही है ।The MP laid the foundation stone of Obharbrij to be built on Kaptanganj railway mold amidst Vedic chants

पूर्ववर्ती सरकार में एक सप्ताह दिन व एक सप्ताह रात में बिजली नसीब होती थी योगी सरकार में लोगों को भरपूर बिजली मिल रही है सड़कों का जाल बिछाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के पिछड़ेपन को दूर किया हे।उन्होंने नोएडा में फिल्म सिटी की स्थापना कर निवेश व रोजगार के अवसर प्रदेश वासियों को दिए हैं।

विशिष्ट अतिथि गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा करोडों की लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर ब्रिज से जनता को काफी लाभ होगा जाम की समस्या अब नही झेलना पड़ेगा। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है आज हर वर्ग खुशहाल है। गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए आयुष्मान भारत योजना की सौगात दी।जिससे पांच लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम को भाजपा नेता विनय प्रकाश गौड़ रामप्रताप सिंह शिवशंकर अग्रहरी विजय खेतान संजय सिंह मुन्ना आनंद मिश्र सुषमा शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

इस दौरान पंजाबी बाबा ई.ओ. विनय मिश्रा दीपक पाण्डेय, हरेराम गुप्ता अनिल पान्डेय संजय यादव रमेश जायसवाल संतोष मणिचन्द्र वर्मा बैजनाथ गुप्ता जयसवाल मुकेश सिंह विरेन्द्र पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking