News Addaa WhatsApp Group Join करें

Fake Job Alert: फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी के नाम पर ठगते है जालसाज, ऐसे फंसाते हैं बेरोजगारों को

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 18, 2021  |  8:46 PM

759 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Fake Job Alert: फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी के नाम पर ठगते है जालसाज, ऐसे फंसाते हैं बेरोजगारों को

यदि आप किसी वेबसाइट के जरिए नौकरी के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो जरा रुकिए। पहले जांच कीजिए कि कहीं वह वेबसाइट फर्जी तो नहीं, वरना आप साइबर जालसाजों की ठगी का शिकार हो सकते हैं।जी हां, आजकल बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देकर जालसाज डमी वेबसाइट के जरिए उन्हें चपत लगा रहे हैं।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘सवारी युद्ध’! बीच चौराहे पर भिड़े दो गुट,...

जालसाज फर्जी वेबसाइट को सरकारी विभागों व बड़ी कंपनियों की वेबसाइट की हू-ब-हू नकल करके बनाते हैं, जिससे युवा झांसे में आ जाते हैं। 

असली-फर्जी वेबसाइट की इस तरह जांच करें

1. यदि नौकरी के लिए जरूरी योग्यता पर कुछ अधिक ही छूट दी गई है तो सतर्क हो जाएं।
2. जालसाज जब रोजगार की सूचना देते है, तो उसमें व्याकरण संबंधित त्रुटियां अक्सर होती हैं। ऐसा होने पर भी विज्ञापन की जांच करें।
3. जालसाज ई-मेल से मांगी गई सूचना का जवाब ठीक से नहीं देते हें और फोन से ही बात करने का प्रयास करते हैं।
4. सरकारी या कोई भी रजिस्टर्ड संस्था पत्राचार अपने ऑफिशियल ई-मेल से करती है। व्यक्तिगत मेल का इस्तेमाल हो तो भी सावधान हो जाएं।
5. सरकारी वेबसाइट के अंत में gov.in और .nic होता है। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों की वेबसाइट के अंत में ac.in देखने को मिलेगा। ऐसी साइट आमतौर पर .com, .in. आदि पर नहीं बनाई जातीं।

सावधान रहें! ऐसे फंसाते हैं बेरोजगारों को

1. जॉब रिक्रूटमेंट निकालने वालों की फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी तलाशने वालों का डेटा जुटाते हैं.
2. वेबसाइट पर संपर्क करने वालों को फोन व मेल से संपर्क करते हैं.
3. फोन पर खुद को कंसलटेंसी का बताकर अपनी फर्जी वेबसाइट, अस्थाई दफ्तर को दिखाकर नौकरी दिलाने का दावा करते हैं.
4. ऑनलाइन ही इंटरव्यू करने को राजी करते और इंटरव्यू चार्ज, अन्य खर्चे व एडवांस मनी की मांग करते हैं।.
5. फर्जी नियुक्ति पत्र भेजते ही जॉइनिंग के नाम पर पैसे की डिमांड करते हैं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
CBSE: सीबीएसई ने पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल की तारीख बदली, अब 1 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की पोस्ट-रिजल्ट एक्टिविटीज पोर्टल…

शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र
शिक्षा और संस्कारों की विरासत छोड़ गए सुरेंद्र मणि – विजेंद्र

पटनी गांव में भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का हुआ आयोजन सुकरौली। नेहरू इंटर कॉलेज…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking