News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आया गन्ना लदी ट्रॉली! पांच लोग झुलसे, तीन जिला अस्पताल रेफर

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 5, 2024  |  7:05 PM

92 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आया गन्ना लदी ट्रॉली! पांच लोग झुलसे, तीन जिला अस्पताल रेफर WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। कप्तानगंज थाना अन्तर्गत ग्राम सभा बसहिया उर्फ कप्तानगंज टोला बभनौली के प्राथमिक विद्यालय के आगे गन्ना लदी ट्राली को खेत से बाहर निकलते समय सड़क के ऊपर से जा रही ग्यारह हजार बोल्ट की चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। शोर होने पर ग्रामीण पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले आये जहां दो को प्राथमिक उपचार के बाद झोड़ दिये तथा तीन की हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिये।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

सोमवार की दोपहर में ग्राम सभा बभनौली के पूर्व प्रधान भगवत गुप्ता चार मजदूर के साथ जिसमें चौथी प्रसाद, बिरझन प्रसाद, श्याम बदन ,लाल बचन के साथ अपने खेत में ट्रॉली पर गन्ना लादने के बाद सड़क पर चढ़ा रहे थे जिसको पीछे से मजदूर ऊंचाई होने के कारण पीछे से धक्का दे रहे थे इसी दौरान ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार बोल्ट में लोहे का खुटा से स्पर्श हो गया जिससे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अगल-बगल के लोगों ने बिजली विभाग को मोबाइल से सूचना दी बिजली काटने के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने पूर्व प्रधान भगवत गुप्ता व लाल बच्चन को प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया वहीं चौथी प्रसाद बीरझन प्रसाद व श्याम बदन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया था कि विजली के तार जो लटक गया है जिसको टाइट कर दिया जाए लेकिन विभाग ने इसकी सुधि नहीं लिया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

इस संबंध में एसडीओ सुनील कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी है मौके पर जेई को भेज कर ठीक करने का निर्देश दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking