Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

खड्डा: नौंगावा गांव में आग लगने से तीन झोपड़ी और आधा दर्जन बकरियां जलकर मरीं

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Feb 5, 2024, 7:31 PM IST • अब तक 209 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • रविवार की देर रात लगभग 1 बजे हुई आग लगने की घटना

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ-नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौंगावा ग्राम पंचायत में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन लोगों की झोपड़ी जलकर खाक हो गई। आग की घटना में आधा दर्जन बकरियां झुलसकर मर गईं। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग बुझाया जा सका।

खड्डा तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत नौंगावा में रविवार की रात 1बजे किसी कारण से नरसिंह प्रजापति, गामा प्रजापति, लालमनी प्रजापति के झोपड़ी में आग लग गई और पलट देख गृहस्वामी नरसिंह ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घोट्ठे पर बांधे गए मवेशियों को किसी तरह हटाया गया लेकिन आधा दर्जन बकरियां बुरी तरह झुलसकर मर गई। बिस्तर, चौकी, रजाई, गद्दा सहित चारा मशीन आदि घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीण लालबाबू कन्नौजिया आदि ग्रामीणों ने प्रयास कर आग को बुझाया और लेखपाल मानिकचंद्र जायसवाल को सूचना दी। लेखपाल ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi