News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: शिक्षक व्यक्तित्व को निखारते हैं- अतुल सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Oct 22, 2022  |  6:45 PM

695 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: शिक्षक व्यक्तित्व को निखारते हैं- अतुल सिंह WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। ब्लाक स्तरीय ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक की एक दिवसीय उन्नमुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन ब्लाक संसाधन कप्तानगंज पर आयोजित हुआ.

आपके लिए और..- विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने...

उन्नमुखीकरण संगोष्ठी के मुख्य अतिथि गो सेवा के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अतुल सिंह ने ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों के कार्यों का सराहना करते हुए विद्यालय के कायाकल्प गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर विस्तृत चर्चा करते हुए सबके मनोबल को बढावा और उनके अच्छे कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि शिक्षक वंदनीय होते हैं यहीं व्यक्तित्व को निखार कर  शून्य से शिखर तक पहुंचाते हैं। रामकोला के विधायक विद्यालय विनय प्रकाश गोड़ विकास व छात्राओं के मूलभूत साक्षरता पर प्रकाश डाला। वहीं उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव ने कार्यशाला में उपस्थित ग्राम प्रधानों से विद्यालयों पूर्ण सहयोग देने हेतु प्रेरित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डाला व शिक्षा में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक/शिक्षिकाओं और समस्त ग्राम प्रधानों का प्रशंसनीय कार्यों हेतु आभार व्यक्त किया। ए.आर.पी.विनोद कुमार ओझा द्वारा शिक्षक मोटिवेशन और विद्यालय नेतृत्व, रामाश्रय दूबे द्वारा अकादमिक डिजाइन का क्रियान्वयन,आपरेशन कायाकल्प चन्द्रहास मिश्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख बिन्दुओं व सूचित प्रसाद द्वारा वर्तमान में निपुण भारत कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर सभी एआरपी गण द्वारा विस्तार से सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में वंदना राय व मनोरमा सिंह द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला  का शानदार संचालन कवि ,उद्घोषक शिक्षक हरेकृष्ण पाण्डेय जी द्वारा किया गया।

कार्यशाला में मुख्य रुप से ग्राम प्रधान विरेन्द्र गुप्ता, आनंद प्रकाश सिंह, त्रियुगी नारायण पटेल प्रमोद पाण्डेय, सुभाष यादव, प्रेम साहनी, मनीष मिश्र, योगेन्द्र सिंह तथा शिक्षक बलराम चौहान, रीता विश्वकर्मा, उदयभान प्रसाद, प्रमोद तिवारी, कमल किशोर मिश्र, जनमेजय पाण्डेय, रजनीश प्रकाश सिंह, मुकुन्द देव सिंह, संजीव गोड़, महेंद्र प्रसाद, धनंजय पाण्डेय, धर्मप्रकाश पाठक, जयप्रकाश मणि ,विनय प्रकाश सिंह, विजय कुशवाहा, पूजा मिश्रा, स्वाति तिवारी, सीमा सिंह, रंजना सिंह, निशात अंजुम, गुलसेहरा खातून अरविन्द, अनुराग, विजय कुशवाहा, नागेश्वर,धीरज राय आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking