Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कप्तानगंज: खेल मैदान की बाउंड्री निर्माण घटिया, मौसम पहली की बारिश में ही खुली गुणवत्ता की पोल

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
May 24, 2023, 6:38 PM IST • अब तक 417 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर । कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत महुअवा खुर्द में हाल ही में निर्माण हुए खेल मैदान की बाउंड्री ने खोला अपनी गुणवत्ता की पोल‌।बता दें कि महुअवा खुर्द गांव में नव निर्मित खेल मैदान के चारों तरफ से बने बाउंड्री में घटिया सामग्री का उपयोग कर निर्माण कराया गया था जो इस इस मौसम की पहली बारिश में धाराशाई हों गया।

प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है एवं उन योजनाओं के माध्यम से लाखों रुपए स्वीकृत कर रही जिससे ग्राम पंचायतों का विकास हो सके लेकिन उन्ही ग्राम पंचायतों के कर्ता-धर्ताओं द्वारा पैसे हड़पने के चक्कर में विकास के नाम पर घटिया निर्माण करा रहे हैं। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लगभग लाखों की लागत से बने खेल मैदान की बाउंड्रीवॉल पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ग्राम प्रधान सचिव द्वारा कराए गए ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य की पोल खोलकर रख दी है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव अरविंद दिवाकर ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है।बाउंड्री का फिर से निर्माण कराया जा रहा है।

Advertisement

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi