News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक में महा जनसम्पर्क अभियान का संकल्प  

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 24, 2023  |  6:34 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक में महा जनसम्पर्क अभियान का संकल्प  
रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा स्थित कांशीराम आवास के निकट सामुदायिक भवन में स्थानीय भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई।कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि व भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मार्कंडेय शाही ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 9 वर्ष के कार्यकाल की विधिवत चर्चा की। उन्होंने देश के पीएम नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली, पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती आदि को लेकर अपने विचार व्यक्त किए तथा महा जन सम्पर्क अभियान कार्यक्रम के तहत  कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से मंडल स्तर तक एकजुट होकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, समाज के विभिन्न वर्गों आदि से व्यापक जनसम्पर्क करने की सलाह दिया।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने नगर पंचायत की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के बदौलत 15 वर्ष बाद रामकोला में कमल खिला है।अब आगामी चुनाव 2024 के फतह के लिए अभी से कमर कस कर मैदान उतर जाइये।मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका अथक प्रयास सफल होगा और  2024 में फिर कमल खिलेगा तथा पूरे विश्व में मोदी का डंका बजेगा।अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने नगर पंचायत में जीत हासिल होने पर सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया और कहा कि प्रदेश के निर्देश पर 1 से 30 जून तक हर बूथ से लेकर हर मंडल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिसमें महाजनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्यक्रम करना है।
कार्यक्रम को मण्डल प्रभारी हरि राय, राधेश्याम दीक्षित, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी,बैकुण्ठ शाही,दरोगा कुवँर सिंह आदि ने सम्बोधित किया।संचालन मोहर गुप्ता ने किया।इस दौरान सत्यपाल गोविन्द राव,राजेश मिश्रा,  राहुल गोविन्द राव,मार्कण्डेय शाही, मनोज गोविन्द राव, अमित गोविन्द राव, निशांत शुक्ला, अमर गोविन्द राव,दिनेश चन्द ,भरत गोविन्द राव, अरूण यादव, नंदलाल गोंड, प्रसिद्ध दूबे, मृत्युन्जय पाण्डेय,रामू जायसवाल, गोलू बाबा, संतोष गोंड, कृष्ण मुरारी आदि उपस्थित रहे ।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking