कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के किसान चौक नहर की पटरी पर एक मकान में 18 वर्षीय बालिका ने छत की कुंडी में फसरी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रोज की भांति दीपिका सिंह पुत्री उदय भान सिंह उम्र 18 वर्ष अपने माता पिता के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई।
परिवार के सभी सदस्य जब सो गए तो बालिका ने छत की कुंडी से फसरी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मां-बाप जगे तो बालिका के कमरे का फाटक बंद था जिसको जगाया तो वह अंदर से नहीं बोली। काफी देर बाद आवाज न आने पर मां बाप ने खिड़की का दरवाजा खोल देखा तो छत की कुंडी से बालिका का शव लट रहा था। परिजनों ने इसकी सुचना पुलिस को दी, मौके पर पुलिस पहुंचकर दरवाजा तोड़कर बालिका के शव को कुंडी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना था कि मृतका काफी दिन से दिमागी रूप से बीमार चल रही थी जिसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था।
इस घटना से आहत में आई मां पुष्पा देवी व पिता उदयभान सिंह का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था बड़ा भाइ ओंकार सिंह दहाड़ मार कर रो रहे थे वही छोटा भाई विकास अचेत हो जा रहा था।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…