News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज: आभूषण के दो दुकानों में तिजोरी तोड़ कर भीषण चोरी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 18, 2023  |  8:10 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज: आभूषण के दो दुकानों में तिजोरी तोड़ कर भीषण चोरी
  • घटना का त्वरित किया जाय खुलासा : डा असीम कुमार ,विधायक
  • जल्द किया जाएगा खुलासा : रितेश कुमार सिंह, ए एसपी

तमकुहीराज/कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार में सोमवार की रात्रि में दो आभूषण के दुकान मे अज्ञात चोरों ने दुकान की तिजोरी मे रखे नगदी सहित कीमती सामान उठा लें गए। मंगलवार सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक डा असीम कुमार राय ने मौके पर पहुंच कर जानकारियां इक्कठा किया,वही पुलिस अधीक्षक से घटना के संबंध में जानकारी साझा करते हुए घटना की खुलासा करने की बात कही। वही देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर आभूषण विक्रेताओं से घटना के विषय जानकारियां लिया,तथा कहा की जल्द ही घटना की खुलासा कर दिया जाएगा।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले कि सेवरही निवासी जीतेन्द्र वर्मा और गजानंद वर्मा की लतवा बाजार मे बर्तन और आभूषण की दुकान है। दोनों दुकाने अगल – बगल है।सोमवार रात अज्ञात चोरों ने दोनों दुकानों की तिजोरीयों को खंगाला। दोनों दुकानों मे चोर दीवार तोड़ कर दाखिल हुए है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक तमकुहीराज थाना के दो पुलिस के जवान घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर गस्त के दौरान उपस्थित रहे। लेकिन दो जवानों को चोरी की घटना की जानकारी नहीं हुई।

मंगलवार जब दोनों दुकानदार पहुंचे तो दुकान मे चोरी की जानकारी हुई। दुकानदार जीतेन्द्र वर्मा के अनुसार उनके दुकान से 35 हजार रूपये सहित 250 ग्राम सोना और 12 किलो चांदी के आभूषण और दूसरे दुकानदार गजानंद वर्मा के दुकान से 50 हजार रूपये,100 ग्राम सोना और तीन किलो चांदी के गहने गायब मिले है। स्थानीय पुलिस दो संदिग्धो को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई है।दोनों दुकानदारो ने पुलिस को आवेदन पत्र सौप कारवाई की मांग की है।

इस विषय में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज राय ने बताया की तहरीर मिला है उसके आधार मुकदमा दर्ज कर जांच – पड़ताल की जा रहीं है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking