कप्तानगंज/कुशीनगर। पोखरी नीलामी को लेकर तहसील कप्तानगंज के सभागार में तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में नीलामी प्रक्रिया दो बजे से शुरू होकर शायं पाच बजे तक तहसील क्षेत्र के नौ गांवों में 25 पोखरियों की नीलामी की गयी। जिसमें बनकटा, बौलिया, नरायन भड़सर, खुरहुरिया,वरवा खास आदि रहे। जहां नरायन भड़सर में एक पोखरी की नीलामी की बोली 6 लाख 15 हजार पर जाकर रूकी।
दो दिन के नीलामी प्रक्रिया में दिनांक 18 जुलाई को सोमवार को दो बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू हुयी जिसमें तहसील क्षेत्र के अलग अलग गावों से भारी संख्या में लोगों की भीड़ नीलामी में शामिल हुयी तथा तहसील सभागार खचा खच भरा रहा. नीलामी की प्रक्रिया आज दिनांक 19 जुलाई दिन मंगलवार को भी जारी है।
इस दौरान मछुआ संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश साहनी कानूनगो रामजीत प्रसाद लेखपाल अजय सिंह सहित तहसील के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…