News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर के युवक पर आया रशियन लड़की का दिल, सात समंदर पार कुशीनगर आकर धूमधाम से रचाई शादी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 19, 2022  |  10:45 AM

2,641 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर के युवक पर आया रशियन लड़की का दिल, सात समंदर पार कुशीनगर आकर धूमधाम से रचाई शादी WhatsApp
Responsive image
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डॉ. दीपक के साथ सात फेरे लीं डॉ. जोया ने जनम -जनम का साथ निभाने की  खायी कसमें ।

कसया/कुशीनगर। सात समुंदर पार से आयी रूसी (असेसिया) डॉ. जोया ने हिन्दू रीतिरिवाज के मुताबिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भारतीय दूल्हे डॉ दीपक के साथ सात फेरे लिए और जनम जनम का साथ निभाने की निभाने की कसमें खायी।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

कसया विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम मंगलपुर निवासी शारदा सिंह व श्रीमती सरस्वती देवी का पुत्र डॉ दीपक सिंह व रूस के एलानिया स्टेट, असेसिया निवासी श्रीमती एलेना महारबेकोवना गुसा लोवा व मिखाइल बुराएव की बेटी डॉ जरीना उर्फ जोया उर्फ जया सिंह का विवाह बुद्ध स्थली स्थित बिड़ला धर्मशाला में धूमधाम से संपन्न हुआ। जोया लाल रंग की साड़ी में दुल्हन बनी थी ।

भारी संख्या में आये मेहमानों ने दोनों को अपना आशिर्बाद दिया। महिलाओं ने विवाह के मंगल गीत गाये और दूल्हा व दुल्हन की आरती उतारी। दीपक के पिता श्री सिंह ने बताया कि असेसिया में दोनों मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे और कोविड काल के चलते यह शादी सम्पन्न नहीं हो पायी थी। जोया ने भारत में ही हिन्दू रीतिरिवाज के साथ शादी का फैसला लिया था। जिसके लिए उसके माता पिता ने सहमती दी थी। डॉ जोया ने कहा कि वह भारत मे आकर बहुत खुश है और चिकित्सा के क्षेत्र में गांव के लोगों की सेवा करना चाहती है।इस दौरान जोया के भाई डेनियल अफ़सा नोव, देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ अनामिका सिंह, जगदम्बा प्रसाद सिंह, जितेंद्र पटेल, संजय सिंह, अजय कुमार सिंह सहित देशी व विदेशी मेहमान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking