News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज: प्रधानमंत्री आज देश ही नहीं बल्कि विश्व के नेता बन गए हैं- डा0 रमापति राम त्रिपाठी

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 18, 2021  |  9:32 PM

609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: प्रधानमंत्री आज देश ही नहीं बल्कि विश्व के नेता बन गए हैं- डा0 रमापति राम त्रिपाठी WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछले सात सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मजबूत और कुशल नेतृत्व में देश की तस्वीर और गरीबों की तकदीर बदल दिया है। मोदी सरकार राष्ट्र,जन और संस्कृति के विकास को आधार बनाकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आज देश ही नहीं बल्कि विश्व के नेता बन गए हैं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया के सांसद डा0 रमापति राम त्रिपाठी ने कही।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

रविवार को कप्तानगंज ब्लाक सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित रामकोला विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात वर्ष और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार देश के गांव,गरीब, किसान,मजदूर और महिलाओं के उत्थान और सम्मान को समर्पित रही है। भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सभी लोगों को मुफ्त राशन,आयुष्मान कार्ड,शौचालय, शिक्षा,विजली,पानी,खाद,सड़क और सुरक्षा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार, अराजकता,और गुण्डागर्दी चरम पर था और प्रदेश की गिनती बिमार राज्यों में होती थी।और जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो बिना रुके, बिना झुके प्रदेश से अराजकता, भ्रष्टाचार और गुण्डाराज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित किया। आज गुण्डे और अपराधी या तो मार दिए गए हैं या जेल में बंद हैं और जो बच्चे है राज्य के बाहर चले गये है।

वहीं विधानसभा प्रभारी आनन्द सिंह कलहंस ने कहा कि अब जाति पाति की नहीं बल्कि राष्ट्रवाद की सरकार है। भाजपा विकास और राष्ट्रवादी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाती है। हमारी सरकार अब वोटों को ध्यान में रखकर अपने निर्णय नहीं लेती है बल्कि समाज और देश हित ध्यान में रखकर निर्णय लेती है। केंद्र की मोदी सरकार आने के बाद से पिछले सात वर्षों में देश के किसी हिस्से में आतंकवादी घटनाएं नहीं हुईं साथ ही नक्सलियों के सिंडीकेट को भी तोड़ दिया गया है। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह व कार्यक्रम संयोजक जोखू शर्मा ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम कीअध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र व संचालन जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा, प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, उदयभान सिंह, अवधेश पाण्डेय, रविप्रताप सिंह, राजेश सिंह, अध्यापक मारकण्डेय दूवे, एडवोकेट हीरा पाण्डेय, राम प्रताप सिंह, अनिल पाण्डेय, कवि मधसूदन पाण्डेय, इन्द्रजीत गुप्त, पत्रकार जितेन्द्र पाण्डेय, दिग्विजय नाथ वर्मा सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking